करियर

IRCTC Recruitment 2026: Hospitality Monitor के 92 पदों पर भर्ती, जून में होंगे Walk-in Interview

खबर का सार

IRCTC North Zone ने Hospitality Monitor के 92 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन Walk-in Interview के जरिए होगा। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, इंटरव्यू डेट और आवेदन प्रक्रिया।

IRCTC

नई दिल्ली, 15 मई

Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने Hospitality Monitor के 92 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती संविदा (Contract Basis) पर की जाएगी और इसके लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को Walk-in Interview में शामिल होना होगा।

IRCTC North Zone की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नियुक्ति शुरुआती तौर पर दो वर्षों के लिए की जाएगी। हालांकि उम्मीदवारों के प्रदर्शन और विभागीय आवश्यकता के आधार पर इसे आगे एक वर्ष के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

इन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थानों से Hospitality एवं Hotel Administration से संबंधित डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास Full Time B.Sc in Hospitality and Hotel Administration, BBA/MBA (Culinary Arts), B.Sc in Hotel Management and Catering Science या MHA (Tourism and Hotel Management) जैसी योग्यताएं होनी चाहिए।

डिग्री ऐसे संस्थानों से होनी चाहिए जो NCHMCT, UGC, AICTE, भारत सरकार या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त हों।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन Walk-in Interview, Shortlisting, Merit List, Medical Examination और Document Verification के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी 30 हजार रुपए सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

यह भर्ती Hospitality और Tourism सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

अलग-अलग शहरों में होंगे Walk-in Interview

IRCTC की ओर से Walk-in Interview 3 जून से 24 जून 2026 तक विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर होंगे।

दिल्ली

3 से 5 जून
IRCTC North Zone, B-148, Statesman House, 11th Floor, Barakhamba Road, Connaught Place, New Delhi

श्रीनगर

11 से 12 जून
Institute of Hotel Management, Rajbagh, Srinagar, Jammu and Kashmir

चंडीगढ़

15 से 16 जून
IRCTC Regional Office, SCO-150, 151, 152, Ground Floor, Sector-34A, Chandigarh

जयपुर

18 से 19 जून
IRCTC Regional Office, Jeevan Prakash Building, Ambedkar Circle, Bhawani Singh Road, Jaipur

लखनऊ

23 से 24 जून
IRCTC Regional Office, Tourism Bhawan, Gomti Nagar, Lucknow

इंटरव्यू में जाते समय ये डॉक्यूमेंट साथ ले जाएं

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इंटरव्यू सेंटर पर समय से पहुंचें और अपने साथ भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी जरूरी दस्तावेजों की Original Copy तथा उनकी Photocopy अवश्य लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें Application Form

Application Form डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IRCTC Official Website पर जाना होगा। इसके बाद संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके Application Form डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर इंटरव्यू के दिन साथ ले जाना होगा।