इंडियन आर्मी में वेटनरी ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Medical Reporter2 मिनट
नई दिल्ली।
देश सेवा का सपना देखने वाले वेटनरी ग्रेजुएट युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय सेना ने 95वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत रीमाउंट वेटरनरी कोर (RVC) में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 20 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।
भारतीय सेना की ओर से जारी भर्ती में 18 पद पुरुष उम्मीदवारों और 2 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 15 मई 2026 के आधार पर की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक स्क्रीनिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीवीएससी या बीवीएससी एवं एएच (BVSc & AH) डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा विदेशी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी योग्यता भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 की पहली या दूसरी अनुसूची में मान्यता प्राप्त हो।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
Delhi Govt Hospital Vacancy को लेकर केंद्र सरकार ने अहम आंकड़े साझा किए हैं। AIIMS Delhi में 417 Doctor Posts vacant हैं, जबकि Safdarjung, RML और Lady Hardinge जैसे प्रमुख Hospitals में भी Healthcare Staff की कमी सामने आई है।
UPSC ने Civilian Medical Officer समेत 40 पदों पर Special Recruitment Drive 2026 शुरू की है। जानिए Vacancy, Eligibility, Age Limit, Salary, Selection Process और आवेदन की अंतिम तिथि।
NTA ने AIAPGET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 22 अगस्त 2026 को Computer-Based Test (CBT) मोड में आयोजित होगी।