करियर

ईसीएचएस में चिकित्सा अधिकारी सहित कई पदों पर भर्ती, 6 जून तक करें आवेदन

Vacancy
जयपुर, 10 मई। मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

ईसीएचएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी—
  • प्रभारी अधिकारी (केवल पूर्व सैनिकों के लिए)
  • चिकित्सा अधिकारी
  • दंत चिकित्सा अधिकारी
  • फार्मासिस्ट
  • नर्सिंग सहायक
  • दंत स्वच्छता विशेषज्ञ/सहायक
  • एम्बुलेंस चालक
  • महिला परिचारिका
सभी पदों के लिए एक-एक रिक्ति निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आवश्यक योग्यता होना अनिवार्य है। इनमें आठवीं पास, ग्रेजुएशन, एमबीबीएस, बीडीएस, डी फार्मा, जीएनएम और डेंटल डिप्लोमा जैसी योग्यताएं शामिल हैं। फार्मासिस्ट पद के लिए पंजीकृत फार्मासिस्ट होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव और अन्य पात्रताएं भी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा—
  • शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू जून महीने में आयोजित होने की संभावना है। इसकी तारीख, समय और स्थान की जानकारी अलग से उम्मीदवारों को दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रतिमाह 21,800 रुपये से लेकर 95,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

इंटरव्यू में क्या-क्या ले जाना होगा

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ सभी जरूरी मूल दस्तावेज लेकर जाना होगा, जिनमें—
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • डिस्चार्ज बुक
  • पीपीओ प्रमाण पत्र
शामिल हैं।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ईसीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित पते पर भेजना होगा।

आवेदन भेजने का पता:

ईसीएचएस सेल, स्टेशन मुख्यालय, श्रीगंगानगर पिन कोड – 900291 सिविल पिन कोड – 335001 उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन 6 जून दोपहर 12 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।