खराश से दिलाए आराम
सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या आम है। खांसी की वजह से गले में खराश हो जाना आम बात है। खराश की समस्या से आराम पाने के लिए सुबह उठने के बाद एक छोटी इलायची को अच्छे से चबा कर खा लें। इसके बाद थोड़ा सा गुनगुना पानी पी लें। खराश एक से 2 दिन में ठीक हो जाएगी।यह भी पढ़ें: Hing for Sex Power: सेक्स पावर बढ़ाती है हींग, पार्टनर को खुश करने के लिए 0.06 ग्राम ही काफी
खांसी में लाभदायक
खांसी कई बार दवाइयां लेने से भी ठीक नहीं होती। ऐसे में अगर खांसी से ज्यादा परेशान हो रही है तो एक पान के पत्ते में एक छोटी इलायची, थोड़ी सी लौंग, एक टुकड़ा अदरक और 4-6 तुलसी के पत्ते डालकर इसका पान कर खा लें। खांसी की समस्या से जल्द ही आपको राहत मिल जाएगी।मुंह के छालों से दिलाए राहत
मुंह में छालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो इलायची काफी असरदार है। आमतौर पर छाले निकलने के बाद मसालेदार तो दूर सादा खाना भी आसानी से नहीं खाया जाता। ऐसे में एक बड़ी इलायची को पीस लें और उसे पिसी हुई मिश्री के साथ मिलाकर मुंह में रख लें। आपको छालों में तुरंत लाभ मिलेगा।एसिडिटी से दिलाए मुक्ति
बाहर का खाना या मसालेदार खाना खाने की वजह से अक्सर एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इसके अलावा जिन लोगों का पाचन सही नहीं रहता, उनको भी एसिडिटी की दिक्कत आमतौर पर रहती है। ऐसे में खाना खाने के बाद रोज एक इलायची खाने की आदत डाल लें। इलायची में मौजूद तत्व एसिडिटी बनने से रोकते हैं।मुंह की बदबू और इन्फेक्शन
इलायची मुंह और पेट की हर समस्या में लाभकारी है। ब्रश करने के बावजूद अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो इसके पीछे मुंह में बनने वाले बैक्टीरिया होते हैं। अगर मुंह से ज्यादा बदबू आती है तो हरी इलायची चबाएं। तुरंत आपके मुंह से दुर्गंध आना बंद हो जाएगी। साथ ही अगर मुंह में किसी भी तरह का इन्फेक्शन हुआ है, तो छोटी इलायची चबा कर खाएं, जल्द ही इन्फेक्शन ठीक हो जाएगा। हिचकी में भी इलायची फायदेमंद है। अगर हिचकी बंद ना हो रही हो तो एक छोटी इलायची मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाते रहें। आपकी समस्या कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगी।पुरुषों की शारीरिक कमजोरी में लाभदायक
पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए छोटी इलायची काफी फायदेमंद है। इसके लिए रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध के साथ इलायची उबाल लें। इस दूध के रोजाना सेवन से शारीरिक क्षमता बेहतर होती है।ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
छोटी इलायची में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी मिलकर ब्लड प्रेशर को काबू करने में मदद करते हैं। छोटी इलायची खाने की आदत से आप खुद को और अपने परिवार के लोगों को दिल की बीमारियों से बचा सकते हैं।किसी भी औषधि या उपचार को शुरू, बंद या बदलने से पहले योग्य पंजीकृत चिकित्सक से परामर्श करें।
02
03